लखीमपुर खीरी। शिवपुरी बेगमबाग निवासी विनय शुक्ला ने दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों पर मारपीट का केस दर्ज कराया है।
बताया कि रविवार को वह सब्जी लेने बाजार जा रहे थे। आकाश फील्ड के सामने गोविंद, विष्णु व दो अज्ञात आरोपियों ने शराब के नशे में उनसे मारपीट की। लाठी-डंडों से पीटा, जिससे उसके सिर में चोट आई है। पुलिस ने गोविंद, विष्णु व दो अज्ञात आरोपियों पर मारपीट का केस दर्जकर जांच शुरू की। संवाद