अलीगंज में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक।
- फोटो : LAKHIMPUR
अलीगंज। क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है कि उन्हें लखनऊ जाने के लिए गोला या लखीमपुर नहीं भागना पड़ेगा। अब गोला डिपो से रोडवेज बस अलीगंज से प्रात: नौ बजे लखनऊ को रवाना होगी जो लखीमपुर, सीतापुर होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। शाम को यही बस वापस अलीगंज होकर गोला पहुंचेगी।
ग्राम पंचायत तेंदुआ के प्रधान बाबा अनुभव दास एवं विधायक अरविंद गिरि के प्रयासों से रोडवेज बस का संचालन शुरु हुआ है। मंगलवार सुबह बस झालरों से सजाई गई। एआरएम एसके नागर ने फीता काटकर और विधायक अरविंद गिरि ने हरी झंडी दिखाकर इसे लखनऊ के लिए रवाना किया। इस मौके पर स्टेशन प्रभारी अरविंद सिंह, विमलेश वर्मा, मेवालाल, अजीम, सुदामा, बस चालक विजेंद्र कुमार, परिचालक अजय वर्मा, बाबा अनुभवदास, योगेश वर्मा, डॉ हरिशंकर वर्मा, विनीत पांडे, वीरेंद्रपाल सिंह वर्मा, योगेश्वर वर्मा, जवाहर वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद