फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी, जंगल के रास्तों पर पैनी नजर

Wed, 07 May 2025 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

भारतीय सेना ने मंगलवार रात पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस कार्रवाई के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी में पुलिस टीम ने एसएसबी के जवानों के साथ सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोलिंग की।  
 
विज्ञापन
पुलिस टीम और एसएसबी के जवानों ने की गश्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में मंगलवार की रात आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले में एसएसबी व पुलिस टीमें नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं। जंगल के रास्तों पर भी पैनी निगाह रखी जा रही है। नोमैंस लैंड पर भी कोई नेपाल की ओर से प्रवेश न कर सके इसकी जानकारी कर निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन


जिले से लगी तकरीबन सवा सौ किलोमीटर लंबी भारत-नेपाल की खुली सीमा संपूर्णानगर से लेकर गौरीफंटा, चंदन चौकी और तिकुनिया तक फैली है। बुधवार को इस पूरी सीमा पर अलग-अलग क्षेत्र में एसएसबी के जवानों ने पुलिस टीम के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की। संपूर्णानगर के पास बसही बॉर्डर पर भी लगातार निगरानी जारी है। इसके साथ ही गौरीफंटा बॉर्डर पर नेपाल आने जाने वालों की सघन चेकिंग एसएसबी द्वारा की जा रही है। इसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद एसएसबी के जवान ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- UP: 'ऑपरेशन सिंदूर' की चर्चा से भड़का युवक, किशोर पर किया चाकू से हमला, पाकिस्तान के समर्थन में लगाया नारा
विज्ञापन


 

Trending Videos

पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन 
लखीमपुर खीरी में बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन में नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल कर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में आपातकालीन सायरन के बजते ही महज कुछ सेकेंड के भीतर फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियां पहुंचीं। घायलों को तुरंत मदद और इलाज मिले, इसको लेकर एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। मॉक ड्रिल के दौरान यह दर्शाया गया कि आपातकाल स्थिति में किस तरह से लोगों को बचाया जाए। 
विज्ञापन

पीलीभीत में भी नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट
पीलीभीत जिले में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने दोपहर में ही शहर में रूट मार्च किया। कस्बों और गांवों में भी मार्च किया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी भी अलर्ट मोड पर है। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य स्थानों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें