फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज घने कोहरे का अलर्ट... कल भी बिगड़ा रहेगा मौसम

विज्ञापन
अमीरनगर में अलाव जलाकर बैठे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मकर संक्रांति की सुबह कोहरे की घनी चादर में लिपटी रही और पूरा दिन मौसम साफ नहीं हुआ। मंगलवार को शहर समेत सभी ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा सुबह से ही छाया रहा। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। बृहस्पतिवार से लेकर शनिवार तक मौसम साफ नहीं होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

मौसम के करवट लेने पर घने कोहरे के साथ मंगलवार को गलन भी बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे में लोग आते जाते दिखे। इस बीच वाहनों की लाइटें जलती रहीं। शहर की सड़कों पर लोग कंबल ओढ़कर निकले।
मौसम के बदलाव में बच्चों का रखें ध्यान

जिला महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अनिल वर्मा का कहना है कि बार-बार मौसम के बदलने से बच्चों को दिक्कत हो सकती है, बच्चों के साथ लापरवाही बिलकुल न करें। धूप और फिर एकदम से हो रही सर्दी बच्चों के लिए बहुत नुकसानदेह है। बच्चों को गर्म पानी पिलाएं और कई ऊनी कपड़ों को पहनाकर रखें।

अमीरनगर में अलाव जलाकर बैठे व्यापारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें