फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बर्डफ्लू को लेकर जिले में अलर्ट, टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अब तक बर्डफ्लू का कोई केस सामने आया नहीं है, फिर भी पशुपालन विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला टास्क फोर्स का गठन किया गया है। विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने जिला टास्क फोर्स कमेटी और पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सचान ने कहा कि सभी डाक्टर सतर्क रहें। बाॅर्डर का जिला होने के कारण सतर्कता बहुत जरूरी है। अगर कहीं कोई केस आए तो तुरंत बताएं। सीवीओ ने बताया कि विकास भवन में आयोजित बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी से सतर्क रहने को कहा गया। सीवीओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, पंचायतराज, लोक निर्माण, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में बैठक में भाग लिया। बैठक का संचालन करते हुए बर्डफ्लू नोडल अफसर डॉ. हनी सक्सेना ने बर्डफ्लू के बारे में जानकारी दी। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें