फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: सोने की ऑनलाइन बुकिंग कर निभाई परंपरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अक्षय तृतीया का पर्व इस बार काफी फीका रहा। लॉकडाउन के कारण बाजार पूरी तरह से बंद रहा। ऐसे में लोग सुख और समृद्धि के इस पर्व पर न तो सोना घर ला सके और न महिलाएं आभूषण। जबकि अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर सोने के सिक्के और जेवर खूब बिकते थे। ऐसे में लोगों ने घर पर ही पूजन कर अक्षय तृतीया की औपचारिकता पूरी की। सराफा बाजार बंद होने से कुछ लोगों ने बड़े प्रतिष्ठानों पर ऑनलाइन बुकिंग जरूर कराई, जिन्हें डिलीवरी लॉकडाउन खुलने के बाद होगी।
विज्ञापन

गत वर्षों में भगवान परशुराम जयंती के दिन ही अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता रहा, लेकिन इस बार जयंती शनिवार को मनाई गई और अक्षय तृतीया का पर्व रविवार को। अक्षय सुख और समृद्धि के पर्व के करीब आते ही सराफा बाजार में हलचल तेज हो जाती थी। सराफा कारोबारी दुकानों को सजाने में लग जाते थे। मगर, इस बार अक्षय तृतीया पर्व कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया। लॉकडाउन के कारण बाजार पूरी तरह से बंद रहा। कुछ लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग की है, जिन्हें बाजार खुलने के बाद डिलीवरी दी जाएगी।
अक्षय तृतीया पर्व पर गत वर्ष जिले में करीब 80 लाख तक का कारोबार हुआ था। मगर, इस बार लॉकडाउन के कारण पिछले एक महीने से ही बाजार बंद है। ऐसे में त्योहार भी इसकी भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आलोक रस्तोगी, नगर अध्यक्ष
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें