अक्षरा सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते मंडलीय अधिकारी।
निर्बाध व्याख्यान देकर व लिखित परीक्षा पास कर बनीं विजेता
अब 23 सितंबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगी शामिल
लखीमपुर खीरी। बुधवार को लखनऊ के राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंडलीय विज्ञान संगोष्ठी हुई। निर्बाध व्याख्यान एवं लिखित परीक्षा देकर ऐबलॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षरा सिंह ने विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया है। इसमें मंडल के सभी जिलों के चयनित विजेताओं ने हिस्सा लिया।
कृृषक समाज इंटर कॉलेज के डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि संगोष्ठी का विषय ‘सतत विकास के लिए बुनियादी विज्ञान-संभावनाएं एवं चुनौतियां’ था। इस पर हर प्रतिभागी को छह मिनट का निर्बाध व्याख्यान, निर्णायकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर व बीस मिनट में बीस अंकों की लिखित परीक्षा देनी थी।
ऐबलॉन पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा अक्षरा सिंह ने प्रथम विजेता बनकर जिले का नाम रोशन किया है। द्वितीय स्थान पर आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज बादशाहनगर की कक्षा दस की छात्रा रिशा गौड़ रहंी। उन्होंने बताया कि विजेताओं को लखनऊ मंडल के डीडीआर ओम प्रकाश मिश्र, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश जायसवाल, प्रधानाचार्य धीरेंद्र मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के बाद 23 सितंबर को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी होगी। इसका आयोजन राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान प्रयागराज के सभागार में सुबह आठ बजे से होगा। इसमें सूबे के18 मंडलों के कुल 36 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।