फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौवा में गन्ने के खेतों में डेरा जमाये है बाघ

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज क्षेत्र के इटौवा गांव में पालतू गाय को शिकार बनाने वाला बाघ अब तक सुंदरपुर इटौवा गांव के बीच गन्ने के खेतों में मौजूद है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंचे फॉरेस्टर रोहित श्रीवास्तव, वन रक्षक राजेश कुमार, एसटीपीएफ जवानों ने गांव वालों द्वारा बताए गए स्थान पर गन्ने के आसपास काफी देर कांबिंग की, लेकिन बाघ गन्ने में छिपा रहा। टीम का कहना है कि मिल रहे पगचिह्नों के आधार पर बाघ जंगल की ओर चला गया है, जबकि सुंदरपुर के ग्रामीणों का कहना है कि बाघ गन्ने के खेत में घूम रहा है। वन कर्मियों ने लोगों को सतर्क रहकर समूह बनाकर खेतों में काम करने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें