फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनाबाद फार्म में प्रगतिशील किसान सम्मानित

विज्ञापन
जमुनाबाद फार्म में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते वैज्ञानिक। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद फार्म पर हुए कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. संतोष कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुए सम्मान समारोह में उन्होंने प्रगतिशील किसान ग्राम झखरा पिपरी निवासी महेशपुर, ग्राम बेहटा निवासी सोबरनलाल को पगड़ी पहनाकर, शाल ओढ़ाकर, प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वैज्ञानिकों भारत सरकार द्वारा किसानों की आय दुगनी करने वाली योजनाओं, तकनीक को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को अगौंछा, मास्क, सैनिटाइजर भेंट किए गए। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह, डॉ. सुहैल, डॉ. जियालाल गुप्ता, डॉ. नगेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें