फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के हमले की सूचना देकर होश उड़ाए..जांच की तो निकलीं फ्रूट फ्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। टिड्डियों के हमले को लेकर सतर्क कुछ किसानों ने अपने गांव में टिड्डी दल के हमले की सूचना डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मोबाइल पर दी, जिसके बाद कृषि अधिकारियों में खलबली मच गई। डीएम के निर्देश पर आनन-फानन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु कुमार गौतम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, जहां वह फ्रूट फ्लाई (फलों पर बैठने वाली मक्खियां) निकलीं, तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि फलदार पेड़ों पर फ्रूट फ्लाई के हमले की पुष्टि जरूर हो गई, जिससे टीम ने बागों के पेड़ों पर बैठी फ्रूट फ्लाई पर कीटनाशक का छिड़काव किया है।
विज्ञापन

जिला कृृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को ईसानगर और रजागंज के किसानों ने डीएम को गांव में टिड्डी दल के हमले की सूचना दी थी, जिसके बाद जिला कृषि रक्षा अधिकारी समेत टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया। रजागंज में एक बाग में आम के पेड़ों पर बैठने वाली बड़ी मक्खियां निकलीं, जिसे फ्रूट फ्लाई भी कहते हैं। कृषि रक्षा अधिकारी डॉ इंद्रेषु गौतम ने आम के पेड़ों पर कीटनाशक का छिड़काव कराया। साथ ही किसानों को टिड्डियों की पहचान के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टिड्डी दल के नियंत्रण के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गई है। जरूरी पड़ा तो अग्निशमन यंत्रों औैर गाड़ियों की मदद ली जा सकती है। किसानों से कहा कि टिड्डी दल आने पर उच्च क्षमता के लाउडस्पीकर बजाएं या फिर थाली-बर्तन बजाकर शोर उत्पन्न करें। जिससे टिड्डा खेत में न बैैठने पाए।
फलों का मौसम चल रहा है, जिससे पेड़ों पर फ्रूट फ्लाई का प्रकोप होता है। इससे कुछ किसानों को भ्रम हो जाता है कि यह टिड्डी हैं। इसके अलावा ग्रासहॉपर भी टिड्डी जैसा दिखता, जिसे भी कई बार किसान टिड्डी समझ लेते हैं। वयस्क टिड्डा पीले रंग का होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें