फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराफोर्ट का इंजन फेल, लेट हुईं ट्रेनें

Sat, 28 Mar 2015 05:20 PM IST
मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर-ऐशबाग आगराफोर्ट एक्सप्रेस का इंजन सीतापुर-ऐशबाग सेक्शन में फेल हो जाने से ऐशबाग से मैलानी की ओर आने वाली कई ट्रेनें लेट हो गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम 15314 इज्जतनगर-ऐशबाग आगरा फोर्ट एक्सप्रेस का इंजन अटरिया और सिंधौली रेलवे स्टेशनों के बीच फेल हो गया। कंट्रोलर के आदेश पर पीछे चल रही 15309 रुहेलखंड एक्सप्रेस के इंजन से आगराफोर्ट एक्सप्रेस को सिंधौली पहुंचाकर सेक्शन क्लीयर करने के बाद रुहेलखंड एक्सप्रेस के इंजन से आगरा फोर्ट एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद मैलानी-ऐशबाग 52242 पैसेंजर में अटैच कर रुहेलखंड को गंतव्य तक पहुंचाया गया। चूंकि आगराफोर्ट एक्सप्रेस का रैक ही ऐशबाग-पलिया 15320 सेंक्चुरी एक्सप्रेस बनकर आता है। इस कारण सेंक्चुरी एक्सप्रेस शुक्रवार रात को यहां करीब सवा तीन घंटे की देरी से लगभग दो बजे यहां पहुंची। इसके अलावा 15308 नैनीताल एक्सप्रेस भी रात को पौन घंटा देरी से ढाई बजे मैलानी पंहुची। पलिया-ऐशबाग 15320 सेंक्चुरी एक्सप्रेस भी सवा घंटा देरी से सुबह सवा पांच बजे यहां से रवाना हो सकी। जिस कारण यात्रियों को परेशानियां उठानीं पड़ीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें