फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया आंदोलन, खंभारखेड़ा चीनी मिल में भुगतान पर सहमति के बाद धरना खत्म

विज्ञापन
मिल प्रबंध से बातचीत करते किसान नेता।
विज्ञापन
चीनी मिल प्रबंधन ने किसानों के खातों में बकाया गन्ना मूल्य का दस करोड़ भेजा
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चार दिन से मिल परिसर में आंदोलन कर रहे थे किसान
महेवागंज। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बीते तीन दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों को बुधवार को पहली किश्त के रूप में खंभारखेड़ा चीनी मिल प्रबंधन ने दस करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। इसके अलावा शेष 20 करोड़ रुपये सोमवार को मिल प्रबंधन ने किसानों के खातों में भेजने का आश्वासन दिया है। मिल प्रबंधन से समझौते के बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया।
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने रविवार को मिल का चक्का जाम कर दिया था और डोंगे में धरने पर बैठ गए थे। किसानों की समस्या और आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर और एसपी संजीव सुमन ने किसानों को समझाया और धरना समाप्त करने को कहा, लेकिन किसानों ने भुगतान मिलने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। इस बीच किसानों का एक गुट मिल बंदी के विरोध में खड़ा नजर आया था। मिल परिसर में दोनों गुट ही अपने-अपने टेंट लगाकर जमे थे। कोई बवाल न हो इसके लिए प्रशासन ने कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी थी।
विज्ञापन

बुधवार को आंदोलन और रफ्तार पकड़ता या कोई बवाल की आशंका से पहले ही मिल प्रबंधन और प्रशासन अलर्ट हो गया। बुधवार की दोपहर एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अनिल सिंह, बजाज ग्रुप के पॉवर प्लांट हेड नोएडा डॉ. एवी सिंह, चीफ लाइजिनिंग अधिकारी शशि भूषण और खंभारखेड़ा मिल के यूनिट हेड अवधेश गुप्ता धरना स्थल पहुंचे और किसानों से वार्ता की।
मिल प्रबंधन ने बुधवार को सहमति के बाद गन्ना भुगतान के दस करोड़ रुपये किसानों के खाते में भिजवा दिए। वहीं सोमवार तक 20 करोड़ और दिसंबर तक संपूर्ण भुगतान करने का लिखित वादा किया। समझौते के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया और टेंट पंडाल हटा लिए। इससे किसानों और मिल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।
बुधवार को गन्ना भुगतान के दस करोड़ रुपये दिए हैं। शेष बकाया धनराशि भी जल्द ही किसानों के खातों में भेज दी जाएगी। समझौता के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

- अवधेश गुप्ता, यूनिट हेड बीएचएल खंभारखेड़ा
दस करोड़ मिल गए हैं। सोमवार को 20 करोड़ और देंगे, ऐसा मिल प्रबंधन से समझौता किया है। दिसंबर तक संपूर्ण बकाया भुगतान की सहमति पर धरना समाप्त कर दिया गया है।
- दिलबाग सिंह संधू, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन टिकैत (गुट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें