फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तीन मौतों के बाद जागा विभाग, बनने लगे स्पीड ब्रेकर

Wed, 04 Nov 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर - फोटो : 1
विज्ञापन
मितौली। शिवाला तिराहे के पास हुए भीषण सड़क हादसे में मासूम समेत तीन लोगों की मौत के बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

तिराहे-चौराहों पर स्पीड ब्रेकर न होने और तेज रफ्तार वाहनों से हादसों का खतरा बने रहने की समस्या को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की खबर बुधवार को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसके बाद विभाग हरकत में आया और निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराया।
स्पीड ब्रेकर बनने से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल पर संतोष जताते हुए कस्ता चौराहे और पिपरझला तिराहे पर भी सड़क सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें