फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीडीओ की सख्ती के बाद एआरटीओ दफ्तर से खत्म हुई दलालों की भीड़

Wed, 11 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एआरटीओ दफ्तर में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ कार्यालय में काम कराने के नाम पर अवैध वसूली के मामले में सीडीओ के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई की गई है। दलाली करने वाले युवक रवि पुत्र प्रेमशंकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये लेने के आरोप में कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन

नियमित कर्मचारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। सीडीओ के निरीक्षण के अगले दिन बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में सन्नाटा दिखाई दिया। काउंटरों पर कर्मचारी मौजूद रहे, लेकिन काम कराने वालों की संख्या काफी कम रही। आम दिनों में जहां कथित दलालों और लोगों की भीड़ रहती थी, वहां बुधवार को केवल अपने काम से आए लोग ही नजर आए।
-सीडीओ ने ऐसे पकड़ा था खेल-
सीडीओ अभिषेक कुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया था। जांच के दौरान बेहजम क्षेत्र के कैमाखादर निवासी इश्तियाक से वाहन ट्रांसफर के नाम पर युवक रवि ने दो हजार रुपये ले रखे थे। पहले उसने खुद को रिश्तेदार बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ में मामला खुल गया। इसके बाद प्रधान सहायक अशोक कुमार वर्मा की तहरीर पर सदर थाने में उसके खिलाफ अवैध वसूली की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

वहीं अर्जुनपुरवा निवासी शुभम गुप्ता से एलएमवी लाइसेंस बनवाने के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर कमर अली ने निर्धारित 400 रुपये की जगह 1500 रुपये वसूल लिए थे। शिकायत सामने आने पर कमर अली की सेवा समाप्त कर दी गई। इसके अलावा कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कनिष्ठ सहायक आशीष श्रीवास्तव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच के बाद आगे विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें