फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फेरबदल के बाद पुलिस चौकियों में खालीपन, व्यवस्था प्रभावित

Tue, 31 Mar 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पुलिस विभाग में हाल ही में हुए फेरबदल के बाद शहर सहित जिले की कई चौकियां प्रभारी विहीन हो गई हैं। शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर अपराध और मुख्य चौकी एलआरपी खाली पड़ी है, जिससे अपराध नियंत्रण में पुलिसकर्मियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने जल्द ही खाली पदों पर तैनाती का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी ने हाल ही में कई इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण किया था। इसमें कुछ को नई तैनाती दी गई, जबकि कुछ को लाइन भेजा गया। इसी फेरबदल के चलते कई चौकियां खाली रह गईं।
शहर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अपराध दिनेश शर्मा का तबादला कर उन्हें पढुआ थाने का प्रभार सौंपा गया, लेकिन उनके स्थान पर अब तक नई तैनाती नहीं हो सकी है। एलआरपी चौकी प्रभारी डिंपल कुमार को लापरवाही के आरोप में निलंबित किए जाने के बाद यह चौकी भी प्रभारी विहीन हो गई।
विज्ञापन

भीरा क्षेत्र के पड़रियातुला सहायता केंद्र पर तैनात दीपक तिवारी का तबादला मीडिया सेल में कर दिया गया, जिसके बाद यहां भी कोई नई नियुक्ति नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को सहायता के लिए थाने तक जाना पड़ रहा है।
जिले की तीन प्रमुख चौकियां पिछले 15 दिनों से अधिक समय से प्रभारी विहीन हैं। मितौली की मढिया चौकी पर लल्लन सिंह के हटने के बाद अब तक तैनाती नहीं हुई है। औरंगाबाद चौकी से सुनील तिवारी को हटाकर लाइन भेजा गया, जबकि पलिया की मुख्य चौकी भी 12 मार्च से खाली पड़ी है।
वर्जन:
स्थानांतरण और लाइन भेजे जाने के बाद कई चौकियां खाली हो गई हैं। तैनाती की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही प्रभारियों की नियुक्ति कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। हालांकि जिले में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। -डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें