फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रथम सत्र की परीक्षाओं के बाद अब परिणाम की बारी

Sun, 30 Aug 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित परिषदीय विद्यालयों में प्रथम सत्र की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। शिक्षक बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन करने में जुटे हैं। इस बार समग्र प्रगति के नए कार्ड विभाग को मिले हैं। इन्हें विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में अभिभावकों को दिखाया जाएगा। माना जा रहा है कि सोमवार से बुधवार के बीच बच्चों को परिणाम दिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों में 19 अगस्त से 25 अगस्त तक परीक्षाएं हुई थीं। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के 3106 परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस बार विभाग ने विद्यालयों को नए समग्र प्रगति कार्ड उपलब्ध कराए हैं। इनमें विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन किया जाएगा।
तैयार प्रगति कार्ड विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में अभिभावकों को दिखाए जाएंगे। इससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई और प्रगति की जानकारी हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन


कमजोर बच्चों पर विशेष नजर रखने के निर्देश
कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा हुई थी। इसमें शैक्षिक सत्र से अब तक पढ़ाए गए कोर्स से सवाल पूछे गए। बीएसए ने परीक्षा परिणाम आने के बाद शिक्षकों को निर्देश दिए कि विभिन्न विषयों में कम अंक लाने वाले बच्चों पर विशेष नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें