फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीलापुर में गाय के बाद सुंदरपुर में बाघ ने सांड़ को बनाया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। शुक्रवार को सुंदरपुर में बाघ ने सांड़ को अपना शिकार बना डाला। रेंजर ने पेट्रोलिंग के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

सुंदरपुर के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा, कौशल वर्मा, सुमित, अनिल, विकास, सत्यपाल, दयाशंकर आदि ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के पास लगे टावर के समीप आ पहुंचे बाघ ने रामकुमार वर्मा के खेत में घूम रहे सांड़ पर हमला कर उसे जगदीश के गन्ने के खेत में खींच ले गया और मार डाला। लोग जब खेतों की ओर गए तो उन्होंने वहां खून पड़ा देखा। उल्टे पांव गांव आकर घटना की सूचना प्रधान के जरिए वन कर्मियों को दी। वनरक्षक राजेश कुमार आदि वन कर्मियों ने मौके का निरीक्षण कर बाघ के हमले की पुष्टि कर बताया कि घटनास्थल से गांव की दूरी एक फर्लांग रही होगी। उन्होंने गांव वालों को शिकार के पास न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है। बाघ की तलाश में वन कर्मियों ने कड़ाके की ठंड में लीलापुर में गन्ने के आसपास घंटों पेट्रोलिंग की, लेकिन बाघ का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

सुंदरपुर में सड़क पर बाघ के हमले की सूचना मिली है। कुछ वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। साथ ही पेट्रोलिंग करने के लिए वन कर्मियों की टीम वहां भेजी जा रही है।
विज्ञापन

- मोबीन आरिफ, रेंजर मोहम्मदी महेशपुर रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें