फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डीएनए जांच के बाद चलेगा पता... कंकाल किसका है

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के ग्राम कोटरी में रविवार को कंकाल मिलने के तीसरे दिन मंगलवार को कुछ दूरी पर एक महिला के फटे कपड़े और चप्पल मिलने के साथ मानव खोपड़ी मिली है। धर्मापुर गांव के एक युवक ने कपड़े पहचानकर कंकाल की शिनाख्त अपनी पत्नी के तौर पर की है। महिला दो माह से लापता थी। हालांकि, पुलिस अभी इससे इन्कार कर रही है। पुलिस का कहना है कि डीएनए जांच के बाद ही सच का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

कोटरी गांव में रविवार की देर शाम एक कंकाल गन्ने के खेत में मिला था। पुलिस ने पहचान न होने के कारण पोस्टमार्टम 72 घंटे बाद कराए जाने की बात कही थी। मंगलवार की सुबह उसी जगह से कुछ दूरी पर महिला के कपड़े और चप्पल मिलीं। खोपड़ी और अंगुली की हड्डी भी मिली। कपड़ों को पहचानकर धर्मापुर निवासी भोगराम ने शिनाख्त की। उसने बताया कि कपड़े और चप्पल उसकी पत्नी राजरानी के हैं।
बताया कि उसकी रसोईया पत्नी चार फरवरी को धर्मापुर स्कूल में खाना बनाने के बाद प्रतापपुर गांव के लिए निकली थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। इसकी सूचना थाना नीमगांव पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। भोगराम ने बताया की उसे शक है कि रविवार को मिला कंकाल भी उसकी पत्नी का है। उधर, सूचना पर सीओ मितौली सुबोध जायसवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और रसोइया के परिजन से जानकारी कर हड्डी, खोपड़ी व कपड़े और चप्पल को जांच के लिये अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


महिला की नहीं दर्ज की थी गुमशुदगी, पुलिस पर उठे सवाल
धर्मापुर निवासी भोगराम ने बताया की उसने पत्नी राजरानी के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई गुमशुदगी नहीं दर्ज की और न ही मामले में कोई कार्रवाई की। इस पर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। साफ तौर पर लापरवाही उजागर हुई है।

रविवार को कंकाल मिलने और मंगलवार को मिलने वाली हड्डी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा, जिससे पता चलेगा कि हड्डी और कंकाल एक ही हैं। मंगलवार को मिले कपड़े और चप्पल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। दो माह पूर्व लापता रसोइया राजरानी उर्फ सुधा की गुमशुदगी दर्ज थी या नही इसकी जानकारी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जायेगी
विज्ञापन

- सुबोध जायसवाल, सीओ मितौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें