शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। शिक्षामित्र पद से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित होने वाले शिक्षामित्रों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अर्से से द्वितीय चरण के दूरस्थ बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों के समायोजन की मांग की जा रही थी जिसे राज्य सरकार ने पूरा कर दिया। ब्लाक कुंभी के खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा ने 160 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि शिक्षकों की कमी दूर होते ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। प्राथमिक विद्यालय अमीरनगर के शिक्षामित्र तौहीद बेग को नियुक्ति पत्र देते समय खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा के अलावा एबीआरसी यशपाल कश्यप, यज्ञदत्त अवस्थी, ओमप्रकाश वर्मा ने शिक्षामित्रों को बधाई दी। इस मौके पर बृजेश पाल, विजेंद्र, राजू सिंह, अतुल वर्मा, किरन देवी, सर्वेश वर्मा आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे।