फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधन के बाद प्रस्ताव  डीएम के पाले में पहुंचा

Sat, 25 Feb 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में 300 करोड़ से अधिक की डिमांड
विज्ञापन

आठ नए विद्यालय बनाने के साथ ही बिजली बिल भुगतान की मांग शामिल
सर्व शिक्षा अभियान के तहत वर्ष 2017-18 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है, जिसमें सुधार कराने के बाद सीडीओ ने मंजूरी दे दी है। अब फाइल डीएम के पाले पहुंच गई है, जिसमें 300 करोड़ से अधिक धनराशि की डिमांड की गई है। आठ नए प्राथमिक विद्यालय खोलने का प्रस्ताव किया गया है। तो पहली बार कार्ययोजना में विद्यालयों को बिजली बिल भुगतान के साथ ही 100 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में आरओ सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव शामिल किए गए हैं। 
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान मद से बजट की मांग के लिए तैयार कार्ययोजना में पहले सीडीओ अमित सिंह बंसल ने आपत्ति लगाकर फाइल संशोधन के लिए लौटा दी थी। बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्ययोजना में दिव्यांगों के लिए रैंप और शौचालय की मांग नहीं की थी, जिसके बाद शौचालय की डिमांड शामिल की गई है। जबकि सभी विद्यालयों में रैंप बने होने का दावा करते हुए बीएसए संजय कुमार शुक्ला और सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पृथ्वीराज सिंह ने इसके प्रस्ताव शामिल नहीं किए हैं। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि बाउंड्री वाल, 700 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 10 माह का बिजली बिल भुगतान, 100 से अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों में एक अतिरिक्त शौचालय बनाने की डिमांड की गई है। इसके अलावा 100 से अधिक छात्रसंख्या वाले स्कूलों में सोलर पैनल से रनिंग वाटर सप्लाई और आरओ सिस्टम लगाने का प्रस्ताव शामिल है। साथ ही यूनिफार्म, पाठ्य पुस्तक, रंगाई-पुताई, विद्यालय विकास अनुदान, कस्तूरबा गांधी विद्यालय और शिक्षकों के वेतन की डिमांड की गई है। डीएम की अनुमति मिलने के बाद कार्ययोजना शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें