सोमवार को भूतनाथ
मेले के मद्देनजर यातायात व्यवस्था के प्रभावित होने और सावन के तीसरे
सोमवार के विशेष महत्व को देखते हुए वकीलों ने 24 अगस्त को न्यायिक कार्यों
से विरत रहने का निर्णय किया है। इस बाबत जानकारी देकर जिला अधिवक्ता संघ
के अध्यक्ष संतोष मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिवक्तागण न्यायिक कार्यों
से विरत रहेंगे। इस प्रस्ताव से जिले के न्यायिक अधिकारियों को भी अवगत
कराया गया है।