फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ चुनाव: 17 दावेदार मैदान में

Sat, 02 Jan 2016 09:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए भीषण ठंड में भी चुनावी माहौल गरम है, नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी आठ प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए दावेदारी पेश की। इससे पहले नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया था। अब नामांकन के अंतिम दिन सोमवार के बाद ही चुनाव की तस्वीर साफ होगी।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन के दूसरे दिन अनूप यादव ने अध्यक्ष पद के लिए अपना पर्चा दाखिल किया। जबकि संयुक्त मंत्री पद के लिए संजीव गुप्ता, रमेश कुमार और विजय पाल वर्मा ने अपना नामांकन कराया, इनमें संजीव गुप्ता और विजयपाल ने पिछले चुनाव में भी भागीदारी की थी। वहीं गवर्निंग कौंसिल के लिए घनश्याम द्विवेदी, चंद्रभाल आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद सिद्दीक खां और कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें