फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के नए सभागार का लोकार्पण

Fri, 15 Jan 2016 12:06 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ सभागार के नवनिर्मित संयुक्त कक्ष का लोकार्पण जिला जज बीडी मिश्र ने किया। इस मौके पर उन्होंने अधिवक्ताओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्यायिक पथ का अधिकारी बताया। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के समन्वय से ही न्यायिक प्रणाली को गति दी जा सकी है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला जज बीडी मिश्र ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ के पंडित ब्रह्मादीन मिश्र सभागार को नवनिर्मित सभागार से जोड़ते हुए जिस प्रकार विशाल आकार दिया गया है, उसी तरह हमें अपने दिलों को एकीकार कर विशाल हृदय बनना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष मिश्र ने बताया अधिवक्ताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अर्से से अधिवक्ता सभागार को बड़ा करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।
संचालन करते हुए महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि उन्हें खुशी है कि उनके कार्यकाल में सभागार का विस्तारीकरण कराते हुए संयुक्त सभागार बन सका। इस दौरान एडीजे एके पांडेय, सिविल जज दीनानाथ, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश मिश्र, उमेश प्रताप सिंह चौहान, योगेश सक्सेना, राजकुमार त्रिवेदी, शिव सहाय सिंह, रामनरायन त्रिवेदी सहित कई लोगों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें