फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्रावलियों के निस्तारण में देरी पर भड़के अधिवक्ता, तहसील में धरना

Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। लंबित पत्रावलियों के समय से निस्तारण नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट बलरामसिंह पाल की अगुआई में अधिवक्ताओं ने एसडीएम संतदास पंवार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। समस्याओं का समाधान होने तक न्यायिक कार्य से अनिश्चितकाल के लिए विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की ओर से जारी प्रस्ताव में आरोप लगाया गया कि एसडीएम न्यायालय में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से संबंधित पत्रावलियां लंबे समय से लंबित हैं। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 116 से संबंधित पत्रावलियों में भी अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बहस पूरी होने के बाद भी 14 दिन के भीतर आदेश पारित नहीं किए जा रहे हैं। इससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। अधिवक्ताओं ने एसडीएम की कार्यप्रणाली और व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सुधार होने तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
वहीं, एसडीएम संतदास पवार ने अधिवक्ताओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पत्रावलियों का निस्तारण किया जा रहा है। न्यायिक प्रक्रिया के तहत मामलों की सुनवाई और पत्रावलियों पर कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में अधिवक्ता ब्रजेश मिश्र, रामऔतार मिश्र, मुकेश मिश्र, सरोज अवस्थी, आशीष मिश्र, अब्बास जैदी, नीरज गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें