फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण आज

Fri, 23 Jan 2015 06:53 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अधिवक्ता चैंबर्स परिसर में होगा। यह जानकारी निवर्तमान महामंत्री रमाकांत दीक्षित ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नव निर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्र और महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा सहित निर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जिला जज छोटेलाल और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन जेपी उपाध्याय सहित तमाम वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं निर्वाचित महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा ने बताया कि बार और बेंच के बीच समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता रहेंगी।
आज आएंगे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राकेश
लखीमपुर खीरी। हाईकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव शनिवार को लखीमपुर खीरी में रहेंगे। वह निजी कार्यक्रम के अलावा अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें