फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए शुरूआत हो चुकी है, जिला अधिवक्ता संघ के महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने बुधवार को नई कार्यकारिणी चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए वैध मतदाताओं के रूप में अधिवक्ताओं को चुनावी चंदा जमा करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर को शाम चार बजे तक दी गई है, वहीं दो जनवरी को वैध मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, बाकीदार या डिफाल्टर सदस्य को मताधिकार नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

-
कार्यकारिणी के 14 पदों के लिए होगा चुनाव
कार्यकारिणी के चौदह पदों के लिए नामांकन पत्र चार जनवरी से छह जनवरी तक दाखिल किए जा सकेगें जिनकी जांच आठ जनवरी को और नामांकन पत्रों की नाम वापसी के लिए 11 जनवरी की तिथि दी गई है। इसके पश्चात 16 जनवरी को जिला अधिवक्ता संघ सभागार में मतदान होगा, जिसके बाद वोटों की गिनती अगले दिन 17 जनवरी को होगी। 18 जनवरी की शाम तीन बजे मतपत्र नष्ट किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें