फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने आतंकवाद का विरोध किया, शोकसभा

Thu, 18 Dec 2014 06:00 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशावर (पाकिस्तान) स्थित आर्मी स्कूल में सैकड़ों छात्रों की नृशंस हत्या पर शिक्षकों और सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकीलों ने शोकसभा कर आतंकवाद का विरोध किया। शिक्षकों ने सदर चौराहे पर मोमबत्तियां जलाकर शोक भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

प्रबंधक प्रधानाचार्य कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में समिति के अनुज खरे, श्यामकिशोर अवस्थी, राजकुमार कश्यप, संजीव शुक्ला, विमलेश मिश्र, संजय तिवारी, नीरज दीक्षित, शत्रोहन मिश्र आदि पदाधिकारियों और शिक्षकों ने मारे गए बच्चों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
तहसील में प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में वकीलों ने दो मिनट का मौन धारण कर आतंकवाद का विरोध करते हुए छात्रों की नृशंस हत्या पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप कुमार अवस्थी, वीरेंद्र कुमार, प्रेमकिशोर मिश्र, विनीत मिश्र, बच्चाबाबू, रियासत अली, आदर्श कुमार शुक्ल, सत्यपाल मित्रा, मनीष भारती, हनिाम पांडे, राजेश गिरि, विमल श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, लालबिहारी वर्मा, लालबहादुर यादव, अरुण दीक्षित, संजय गुप्ता, दाताराम गुप्ता, संतराम भारती सहित तमाम वकील मौजूद रहे। सिल्वर सिटी एकेडमी और सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में भी शोक सभाएं हुईं।
मोहम्मदी।  नगर के न्यू एनटीआई पब्लिक स्कूल में पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों द्वारा सैनिक स्कूल के बच्चों की निर्मम हत्या पर दुख प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद बच्चों ने स्कूल में ही तहरीके तालिबान आतंकी संगठन का विरोध करते हुए बैनर लेकर मार्च किया। इस मौके पर  प्रबंधक शहनबाज खान सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
मोहम्मदी। नगर की सर्राफा कमेटी ने भी पेशावर के सैनिक स्कूल में बच्चों की सामूहिक हत्या पर शोक जताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कामद रस्तोगी, महामंत्री धीरेंद्र नाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता, अजय मिश्रा, विशाल गुप्ता, श्रवण कुमार, महेंद्र राठौर, आशुतोष रस्तोगी, नीरज सोनी, आनंद रस्तोगी, भरत गुप्ता, योगेश गुप्ता, अंकित मेहरोत्रा, मोनू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें