फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीआरसी ने स्कूल पहुंच की पड़ताल, बच्चों के लिए बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया (लखीमपुर खीरी)। दो दिन से स्कूली बच्चों के मिड डे मील नहीं खाने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने एबीआरसी को स्कूल भेज कर मामले की जांच पड़ताल कराई। एबीआरसी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक और बच्चों से जानकारी ली। वह दो दिन पहले रखी गई रसोइया चयन के प्रस्ताव के अभिलेख साथ ले गए।
विज्ञापन

मालूम हो कि ग्राम पंचायत जसनगर क्योटली स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में दो दिनों से कुछ बच्चे स्कूल में बन रहा मिड डे मील नहीं खा रहे थे। इसका कारण दो दिन पहले रखी गई अनुसूचित जाति की रसोइया के हाथ का बना खाना बताया जा रहा था। अमर उजाला में इस मामले की खबर बुधवार को प्रकाशित होने पर एबीआरसी बलविंदर सिंह स्कूल पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद प्रधानाध्यापक इस्लामुद्दीन सहित शिक्षकों के बयान दर्ज किए। उन्होंने इस मामले में स्कूल के बच्चों से भी बात की और जांच के लिए रसोइया चयन का प्रस्ताव कब्जे में लेकर चले गए। वहीं ग्राम निवासी जिला पंचायत सदस्य सुरेश तलवाड़ ने बताया कि उनकी जानकारी में आया है बच्चों औरर शिक्षकों से बातचीत कर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रसोइया चयन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विद्यालय से चयन से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं। जल्द ही प्रकरण की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
-बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें