एडीपीआरओ महेंद्र कुमार रजत। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंचायती राज विभाग में एडीपीआरओ महेंद्र कुमार रजत ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे जनपद फत्तेपुर के एडीपीआरओ रहे हैं, लेकिन अब शासन ने लखीमपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीपीआरओ ने स्टाफ से परिचय प्राप्त कर पुरानी फाइलों को देखा। एडीपीआरओ के कार्यभार ग्रहण करने पर अब पंचायतीराज विभाग के कार्यों को और भी रफ्तार मिलेगी। संवाद