फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरएसएस के संघचालक की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
पलिया के जिला पंचायत में आयोजित बैठक में बोलते प्रधानाचार्य। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
पलियाकलां। जिला पंचायत बालिका इंटर काॅलेज में भौतिकी वैज्ञानिक व आरएसएस के चतुर्थ सर संघचालक प्रो. राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जू की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि रज्जू भैया त्याग व समर्पण की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन संघ के लिए समर्पित कर दिया। 1978 में संघ के सर कार्यवाह व 1994 में सर संघचालक बने। 2000 तक इस दायित्व का उन्होंने निर्वहन किया। खराब स्वास्थ्य के चलते वे इस दायित्व से स्वयं मुक्त हो गए। नोडल अधिकारी आकृति गुप्ता ने भी उनके जीवन के बारे में विस्तार से बताया। संचालन नीलम कश्यप ने किया। यहां सुमन गुप्ता, कलाकांत, रचना मिश्रा, माया वर्मा समेत अन्य छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें