फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में छह बच्चे भर्ती

Tue, 14 Jul 2015 07:45 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के बाद जिले में बुखार, डायरिया ओर पेटदर्द का प्रकोप शुरू हो गया है। इन बीमारियों की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से पीड़ित छह बच्चे भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह से शुरू हुई बरसात से बीमारियों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को जिले में छह बच्चे भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद आरिफ की डेढ़ वर्ष की पुत्री नूर कई दिनों से डायरिया से पीड़ित है, इसके अलावा ग्राम रसौरा निवासी शाकिर अली की आठ वर्षीय पुत्री छोटी को बुुुखार है। ग्राम रसौरा के ही तेज कुमार के सात वर्षीय पुत्र आदित्य को भी बुखार है, शहर के समीप ग्राम राजापुर निवासी सुजीत वर्मा का नौ माह का पुत्र वीर वर्मा भी कई दिनों से डायरिया से पीड़ित है। शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी इरफान का दो वर्ष का पुत्र सलमान डायरिया और बुखार से पीड़ित है और फूलबेंहड़ क्षेत्र के ग्राम लठिया निवासी रामू का 10 वर्षीय पुत्र सजल भी डायरिया से पीड़ित है। इन सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. अमित सिंह ने बताया कि बरसात में पानी भी दूषित हो जाता है इसके अलावा वैक्टीरिया सक्रिय हो जाता है। इसलिए इस तरह की बीमारियां हो जाती हैं।
क्या है बचाव
डॉ.अमित सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में खानपान को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। कोशिश करनी चाहिए कि पानी हमेशा साफ पियें, बासी भोजन न करें। कटे और खुले फल न खाएं बाजार की चीजों का भी जहां तक हो सके परहेज करें। बीमारी की चपेट में आ जाने पर प्रशिक्षित डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें