फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीजीएनपीजी कॉलेज में नए सत्र के प्रवेश शुरू

Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के सीजीएनपीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए बीए प्रथम सेमेस्टर और एमए प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश विवरणिका जारी की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य पंकज सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, संस्कृत और शारीरिक शिक्षा विषय संचालित हैं। स्ववित्तपोषी योजना के अंतर्गत गृह विज्ञान विषय भी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि एमए प्रथम सेमेस्टर में हिंदी और अर्थशास्त्र विषयों के साथ स्ववित्तपोषी योजना के तहत भूगोल, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र और समाजशास्त्र विषय संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी 17 मई से प्रवेश फाॅर्म एवं विवरणिका प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा महाविद्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें