फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वाईडी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी, आज से शुरू होंगी कक्षाएं

Tue, 19 Aug 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय में करीब तीन महीनों से चल रही प्रवेश प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। 20 अगस्त से शैक्षिक सत्र की शुरुआत होगी। कॉलेज प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

पंजीकृत छात्र-छात्राओं को कॉलेज की निर्धारित यूनीफॉर्म में आने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज में लगभग सभी कक्षाओं में सीटें फुल हो चुकी हैं।प्राचार्य डाॅ. हेमंत पाल ने बताया कि कॉलेज में बीए के लिए 1320, बीकाम-360, बीएससी-600, बीएड-50, एमए फिलाॅसफी-60, एमए अंग्रेजी-60, एमए राजनीतिक विज्ञान-120, एमए हिंदी-60, एमए अर्थशास्त्र- 60, एमए इतिहास-60, एमकॉम-60 व एमएससी बाॅटनी-20 सीटों पर प्रवेश लिया गया। जुलाई में बीए और एमए की योग्यता सूची जारी की गई थीं।
पहली सूची में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए बाद में दूसरी योग्यता जारी हुई थी। बताया कि विद्यार्थियों के लिए कई बार अंतिम तिथियां बढ़ाई गईं, लेकिन अब कोई मौका नहीं दिया जाएगा। लगभग सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब बीए व एमए प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं का भी संचालन किया जाएगा। वहीं, अन्य सेमेस्टर की कक्षाएं पहले से ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें