फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश-प्रक्रिया शुरू, 2 अप्रैल तक आवेदन

Fri, 27 Mar 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक 2 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद बच्चों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य आशीष कुमार दीक्षित ने बताया कि कक्षा एक और बाल वाटिका में प्रवेश पूरी तरह ऑनलाइन होगा। आवेदन के लिए अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। कक्षा एक में प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा, बल्कि चयन लॉटरी सिस्टम से किया जाएगा।
लॉटरी में चयनित बच्चों के अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे और फीस जमा करने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। सीटें रिक्त रहने पर दोबारा आवेदन मांगे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 तक कम से कम 6 वर्ष होना जरूरी है।

ऐसे करें आवेदन
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Admission 2026 सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करें।
बच्चे और अभिभावक की जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म सबमिट कर उसकी कॉपी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें