फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरसात से पहले बाढ़ के मोर्चे पर प्रशासन अलर्ट

Sun, 03 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संभावित बाढ़ को देखते हुए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने रविवार को फूलबेहड़ ब्लॉक में बंधों के आसपास बसे गांवों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पूर्व वर्षों में बाढ़ के दौरान किए गए राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए इस बार के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। डीएम ने नक्शों के माध्यम से संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों की जानकारी ली और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बाढ़ की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।
डीएम ने कहा कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत शिविरों की तैयारी, खाद्य सामग्री, दवाइयों की उपलब्धता और पशुओं के संरक्षण के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। इस दौरान अधिशासी अभियंता (शारदा खंड) करनपाल गंगवार, एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
शारदा बैराज पर ऑटोमेशन और गेट संचालन की भी समीक्षा
डीएम ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष पहुंचकर शारदा बैराज ऑटोमेशन प्रोजेक्ट और बैराज संचालन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गेट संचालन और ऑटोमेशन प्रणाली की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को हर स्थिति पर रियल टाइम निगरानी रखने के निर्देश दिए। डीएम ने बैराज, हेड रेगुलेटर, गेट संचालन, ऑटोमेटेड वेदर स्टेशन और डिस्चार्ज रेट की जानकारी ली। साथ ही डिवाइड वॉल, घाघरा और शारदा की इंटरलिंकिंग व्यवस्था की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें