संयुक्त पेंशनर्स समन्वय समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि एडीएम संतोष कुमार थे। एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को पेंशनर्स की समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई कर समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश दिया।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। कोई भी पेंशनर अपनी समस्या के लिए कार्यालय में उनसे बिना संकोच मिल सकता है।
इस मौके पर विभिन्न विभिन्न पेंशनर संगठनों के सदस्य मौजूद रहे। सभा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीबी राम के अलावा सीएमएस, लेखाधिकारी पीडब्ल्यूडी, कौशल किशोर अवस्थी, कमाल अहमद, अमर सिंह चौहान, इसरार अहमद, आरके सिंह, आरपी त्रिपाठी, मदन मोहन मिश्रा, खेमकरन वर्मा ने संबोधित किया। सेवानिवृत्त उप कोषाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि 40 वर्ष पूर्व पेंशनरों को बहुत सी कठिनाइयों से जूझना पड़ता था। आज हमे बैंक से पेंशन माह की पहली तारीख को ही मिल जाती है। उन्होंने पेंशनर्स को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी उल्लेख किया।