फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर हड़ताल स्थगित

Sat, 21 Feb 2015 10:42 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) द्वारा जारी हड़ताल के दूसरे दिन एसडीएम राकेश पटेल के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने बताया है कि वार्ड ब्वाय रवि भार्गव विरुद्ध दर्ज एफआईआर का निस्तारण करने के लिए एसडीएम सदर, सीओ सिटी और सीएमओ के मध्य हुई वार्ता में आश्वासन दिया गया है। दो दिन के लिए हड़ताल स्थगित की गई है। इस दौरान समुचित कार्रवाई न होने पर 23 फरवरी से पुन: धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री राकेश वाल्मीकि आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें