फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि शंकराचार्य ने अल्पायु में धर्म और समाज को नई दिशा दी : अरविंद

Wed, 22 Apr 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोष्ठी को संबो​धित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता। स्रोत: पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आदि शंकराचार्य की जयंती पर भाजपा कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि शंकराचार्य ने अल्पायु में धर्म और समाज को नई दिशा दी। पाखंड और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने विवेकचूड़ामणि जैसे ग्रंथों के माध्यम से लोगों में जागरूकता पैदा की और चार धामों की स्थापना कर देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूत किया।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने उनके त्याग और बाल्यकाल से ही विद्वता का उल्लेख किया। जिला उपाध्यक्ष आशु मिश्रा ने उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया। ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने कहा कि उनके उपदेशों ने समाज को समरसता और आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज वर्मा, अनुराग मिश्रा, राजीव मिश्रा, रानू गुप्ता, विनय गुप्ता, सुमित जायसवाल, अश्वनी अवस्थी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें