फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षी पर चंद्र मोहन सिंह ने लगाई हैट्रिक

Mon, 18 Jan 2016 10:15 PM IST
लखीमपुर खीरी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में चंद्रमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग तिवारी को 57 वोट से पछाड़ते हुए अध्यक्ष पद हासिल कर लिया। वहीं महामंत्री पद के लिए अशोक शुक्ला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमंत गुप्ता को 189 वोट से पराजित किया है।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनुराग तिवारी को 57 वोट से पराजित करते हुए तीसरी बार अध्यक्ष पद पर वियजी हुई। वह इससे पहले दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं, इस चुनाव में उन्हें 619 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी अनुराग तिवारी को 562 वोट मिले तीसरे स्थान पर रहे अनूप यादव 229 वोट ही हासिल कर सके, चौथे दावेदार के रूप में अनिल चंदेल को 144 वोट में ही संतोष करना पड़ा।
जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद सिंह ने 510 वोट हासिल करते हुए निकटतम प्रतिद्वंदी धीरेशचंद्र वाजपेयी को  133 वोट से परास्त कर दिया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद की दौड़ में 24 वें राउंड के बाद ऐसी तस्वीर बदली कि प्रदीप चौधरी को पटकनी देते हुए राजेश मिश्र ने 40 मतो से उन्हें शिकस्त दे दी राजेश मिश्र को 746 वोट मिले जबकि प्रदीप चौधरी को 706 वोट ही हासिल हुए।
विज्ञापन

सबसे दिलचस्प मुकाबला महामंत्री पद के लिए हुआ, अशोक शुक्ला ने 587 वोट हासिल किए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी हेमंत गुप्ता 398 वोट ही हासिल कर सके इस तरह अशोक शुक्ला ने 189 वोट से जीत दर्ज कराई, जबकि विजय प्रताप सिंह को 337 वोट मिले वह तीसरे स्थान पर रहे और सतीश चंद्र त्रिपाठी को महज 202 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। कोषाध्यक्ष पद के लिए रमेश कुमार मौर्य ने आमने सामने के मुकाबले में संजय राय को 259 वोट से हरा दिया रमेश मौर्य को सर्वाधिक 841 वोट हासिल हुए। इसी तरह संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर मुनेंद्र त्रिपाठी 607, सौरभ दीक्षित 604 और अजय श्रीवास्तव 577 वोट हासिल करते हुए विजयी घोषित हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में संजय अवस्थी को 482 वोट हासिल हुए। गवर्निंग काउंसिल के लिए घनश्याम द्विवेदी 760, श्याम किशोर वर्मा 751 और शमशुललका सिद्दीकी 474 वोट हासिल करते हुए विजयी हुए,  तो कनिष्ठ वर्ग मे अशोक अवस्थी 791, हरिओम श्रीवास्तव 672 वोट और उत्तम कुमार राज 577 वोट हासिल करते हुए विजयी हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें