लखीमपुर खीरी। किसान आंदोलन को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (अग्निशमन) विजय प्रकाश गुरुवार की शाम कचहरी स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी विजय ढुल सहित अन्य अधिकारियों से बैठक कर किसान आंदोलन को लेकर जानकारी ली। सूत्रों के मुताबिक, एडीजी 26 जनवरी तक जिले में रहकर किसानों की गतिविधियों पर नजर रखकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। संवाद