फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को चलेंगी अतिरिक्त बसें

Sun, 18 Oct 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके लिए लखीमपुर और गोला डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के दिनों में चालकों और परिचालकों की छुट्टी पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

पीईटी 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगी। लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र पीलीभीत, बरेली और मुरादाबाद में आवंटित किए गए हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लखीमपुर और गोला डिपो से इन शहरों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। वहीं, दूसरे जिलों के अभ्यर्थी भी लखीमपुर के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे। इसे देखते हुए भी व्यवस्था की जाएगी।
आरएम गौरव वर्मा ने बताया कि अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा के दिनों में यात्रियों और अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी समय से परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें