फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मेडिकल स्टोर से मिलीं नशे की दवाएं, पांच दवाओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनिया। मंगलवार की शाम कस्बे के मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर और एसएसबी ने संयुक्त रूप से छापा मारकर नशे की दवाओं की खेप बरामद की। ड्रग इंस्पेक्टर ने दुकान मालिक को 20 दिन के अंदर अभिलेख पेश करने को कहा है। तब तक दुकान बंद रखने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसबी कमांडेंट दिनेश कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने शाम करीब पांच बजे कस्बा स्थित अस्पताल चौराहे पर स्थित रेक्स मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में इंजेक्शन पीटी जोकसिन, 78 नीटारडम टैबलेट, 199 प्रॉक्सी वन कैप्सूल, 1160 स्पाकस कैप्सूल समेत 55 कैप्सूल पीवान के पाए गए। जिन्हें ड्रग इंस्पेक्टर ने सीज कर दिया।
उन्होंने बताया कि पांच दवाएं मेरठ जांच के लिए भेजी जाएंगी। इस बीच दुकान मालिक को 20 दिन के अंदर क्रय विक्रय अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। अभिलेख उपलब्ध न कराने पर दुकान मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सब सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि नशे की दवा बिक्री की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें