सिकंद्राबाद। गांव लाल्हनपुर के युवक को अकारण हिरासत में लेने के मामले में एसपी ने थाना नीमगांव पर तैनात सिपाही रोशनलाल को निलंबित कर दिया है।
थाना नीमगांव पर तैनात सिपाही रोशनलाल ने 15 अप्रैल को गांव लाल्हनपुर में 20 लीटर अवैध शराब बरामद की थी। मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए थे। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सात साल से कम की सजा होने के कारण उसे थाने से जमानत दे दी थी। आरोप है कि उसके बाद सिपाही आरोपी महिला के घर गया और उसके बेटे हीरालाल को अकारण हिरासत में ले लिया था। जिसकी शिकायत महिला ने एसपी से हुई थी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि एसपी पूनम ने सिपाही रोशनलाल को निलंबित कर दिया है। संवाद