फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कम सीडी रेश्यो पर दो बैंकों से मांगी कार्ययोजना

Tue, 15 Sep 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला सलाहकार समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही और अगस्त 2026 तक की प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में वार्षिक ऋण योजना, सीडी रेश्यो और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, स्वयं सहायता समूह, एनआरएलएम, ओडीओपी व पीएमएफएमई समेत विभिन्न योजनाओं की बैंकवार समीक्षा हुई।
इंडियन ओवरसीज बैंक का सीडी रेश्यो करीब 15 प्रतिशत और आईडीबीआई बैंक का करीब 30 प्रतिशत मिलने पर एडीएम ने दोनों बैंकों को एक सप्ताह में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। एचडीएफसी बैंक के जिला समन्वयक के बैठक में शामिल नहीं होने पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में जिले की लगातार खराब रैंकिंग पर भी एडीएम ने चिंता जताई। सभी बैंकों को लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निस्तारण कर पात्र आवेदकों को जल्द ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लंबित आवेदनों का निस्तारण और स्वीकृत मामलों में शीघ्र ऋण वितरण करने को कहा गया। बैठक में आरबीआई के एलडीओ, एलडीएम, परियोजना निदेशक, डीडीएम नाबार्ड, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें