फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने दो गैर पंजीकृत क्लीनिक को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने क्लीनिकों की जांच की। कोई भी डॉक्टर जांच टीम को रजिस्ट्रेशन और शिक्षा संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। जांच टीम ने ग्राम सेंडा में डॉ. हसीब खां और गांव बरखैरिया जाट में डॉ. शानू की क्लीनिक की जांच पड़ताल की तो रजिस्ट्रेशन आदि के कोई अभिलेख न दिखाने पर टीम ने दोनों क्लीनिक सील कर दिए।
विज्ञापन

टीम में पसगवां सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा, ज्ञान प्रताप सिंह, राजीव श्रीवास्तव, सुधाकर वर्मा, एसआई संकटा प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। अधीक्षक ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम और सीएमओ को भेज दी है। उन्होंने बताया कि जिन डॉक्टरों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे तीन मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई
लखीमुपर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चलते मिले तीन मेडिकल स्टोरों पर तहसील प्रशासन ने ताला लगा दिया है। इन पर मरीज देखे जाने की भी शिकायत थी। निघासन सीएचसी अधीक्षक डॉ. लालजी पासी ने बताया कि रविवार को गांव बरसोला स्थित मोहम्मद हनीफ सहित संजय गोस्वामी के मेडिकल स्टोर सहित वीर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। न तो मोहम्मद हनीफ आवश्यक प्रपत्र दिखा सके और न ही वीर मेडिकल स्टोर के संचालक। वहीं संजय गोस्वामी के मेडिकल स्टोर पर कोई कर्मचारी तक नहीं मिला। इस पर तीनों मेडिकल स्टोरों पर ताला लगवा दिया है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम ओपी गुप्ता, सीओ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें