फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल दुकान पर सेलटैक्स की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित एक मोबाइल दुकान पर सेल टैक्स टीम ने अचानक छापेमारी शुरू कर दी, जिससे पड़ोस के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कई दुकानों के शटर डाउन हो गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर व्यापार कर विभाग की टीम ने खुटार रोड स्थित कालू मोबाइल शाप पर छापामार कार्रवाई की। अधिकारियों, कर्मचारियों ने मोबाइल, स्टाक, खरीद, बिक्री, जीएसटी बिल सहित दस्तावेजों का निरीक्षण करने के बाद टीम रवाना हो गई। रेड के दौरान अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इंकार करते हुए कहा कि रिपोर्ट उच्चधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं व्यापारी टीटू का कहना है कि टीम ने किसी की शिकायत पर अभिलेखों का निरीक्षण किया है। अधिकारियों को रिकार्ड मेंनटेन मिला है। वहीं पास के अन्य मोबाइल दुकानदारों में हडकंप मच गया। देखते ही देखते पड़ोस की कई दुकानें बंद कर व्यापारी मौके से खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें