अनुबंधित बस मालिकों को भेजे जा रहे हैं नोटिस
चुनाव ड्यूटी में निगम की अनुबंधित बसों को न लगाया जाए, इसके लिए परिवहन आयुक्त एवं निगम के एमडी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।
विधान सभा चुनाव में लगे मतदान कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को बूथ तक ले जाने के लिए परिवहन निगम की बसों को अधिगृहीत किया जा रहा है, जिसमें गोला डिपो के एआरएम को 33 बसें दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अनुबंध्ाित बसों का भी अधिगृहण करने के लिए उनके मालिकों को नोटिस भेजी जाने लगी थी। वहीं सहालग के मौसम में यात्रियों की सुविधा और निगम की आय को लेकर परिवहन निगम के एमडी एवं परिवहन आयुक्त ने जिला निर्वाचन अधिकारी और आरटीओ को अनुबंधित बसों का अधिगृहण न किए जाने के लिए पत्र भेजा है।
गोला डिपो से 33 बसें अधिगृहीत
चुनाव ड्यूटी के लिए गोला डिपो से निगम की 33 बसों की मांग की गई है, जिसमें से छह बसें भेजी जा चुकी हैं। जबकि 27 बसें सात फरवरी को भेजी जाएंगी।
बसों की संख्या
गोला डिपो में निगम की बसें- 66, अनुबंधित बसें- 43
लखीमपुर डिपो में अनुुबंधित बसों की संख्या- 81
सहालग का समय है, ऐसे में यात्रियों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अनुबंधित बसों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त रखने के लिए परिवहन आयुक्त एवं प्रबंध निदेशक ने आरटीओ को पत्र लिखा है।
-वीके गोस्वामी, एआरएम