फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐरा पुल पर डीसीएम और निजी बस की भिड़ंत में दस की मौत

सार

थाना ईसानगर अंतर्गत खमरिया चौकी क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे डीसीएम और प्राइवेट बस की भिड़त में 10 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी ने जहां हादसे पर दुख जताया, वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को पीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। इसी बीच पुलिस चौकी खमरिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर शारदा पुल पर लखीमपुर से बहराइच की ओर आ रही सेब से लदी डीसीएम से आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खमरिया (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर अंतर्गत खमरिया चौकी क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे डीसीएम और प्राइवेट बस की भिड़त में 10 लोगों की मौत हो गई। 39 लोग घायल हुए हैं। 10 गंभीर घायलों को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने जहां हादसे पर दुख जताया, वहीं पीएम मोदी ने मृतकों के परिवार को पीएम राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी ट्वीट कर पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
विज्ञापन

पीलीभीत बस्ती मार्ग पर धौरहरा से लखनऊ के लिए निकली रुद्र ट्रैवेल्स की एक निजी बस क्षमता से ज्यादा सवारियां भरकर लखीमपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच पुलिस चौकी खमरिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर शारदा पुल पर लखीमपुर से बहराइच की ओर आ रही सेब से लदी डीसीएम से आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी गूंज तीन किलोमीटर तक सुनाई दी। बस के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम भी पलट गई। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव बस से निकलकर सड़क पर आ गिरे थे।
टक्कर की गूंज सुनकर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। इस बीच पुल के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। करीब आधे घंटे के बाद मौके पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कमिश्नर रौशन जैकब ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। डीएम ने बताया कि हादसे में मौके पर छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि दो लोगों की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। शाम को लखनऊ में इलाज के दौरान दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें