लखीमपुर खीरी। खमरिया चौकी क्षेत्र में हुए भीषण हादसे पर पीएमओ कार्यालय ने दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पीएमओ कार्यालय ने हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है और घायलों को 50-50 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीड़ितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए बैंक खाता समेत अन्य डिटेल मांगी गई है।
राष्ट्रपति ने भी हादसे पर जताया दुख
लखीमपुर खीरी। खमरिया चौकी क्षेत्र में बुधवार को हुए हादसे में 10 लोगों की मौत होने पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने भी दुख जताया है। ट्विटर के जरिए दिए संदेश में राष्ट्रपति ने दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहन शोक-संवेदना व्यक्त की है और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।