फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: लखीमपुर खीरी में बड़ा सड़क हादसा, डीसीएम और बस में भीषण टक्कर, 10 की मौत, 39 से ज्यादा घायल

Wed, 28 Sep 2022 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास बस और डीसीएम की आमने सामने की भीषण टक्कर हुई है। दर्दनाक हादसे में करीब 39 लोग घायल हैं। 10 लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
लखीमपुर में बड़ा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में कई महिलाओं समेत 10 यात्रियों की मौत हो गई। घटना में करीब 39 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से छह घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस बुधवार सुबह करीब सात बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी, जबकि डीसीएम लखीमपुर से बहराइच की ओर जा रही थी। शारदा पुल पर अनियंत्रित डीसीएम बस से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और डीसीएम मौके पर पलट गई।

हादसे में डीसीएम के हेल्पर और बस में सवार छह यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और करीब 39 यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार और यात्रियों की मौत हो गई। 10 शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी संजीव सुमन मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। कमिश्नर रोशन जैकब भी कुछ ही देर में लखीमपुर आ गईं और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें